लाइव न्यूज़ :

बोइंग के मैक्स विमानों में बिजली प्रणाली में कुछ समस्या है, एयरलाइंस ने परिचालन रोका

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:43 IST

Open in App

शिकॉगो, नौ अप्रैल (एपी) बोइंग ने अपने 16 ग्राहकों से कहा है कि वे 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करने से पहले संभावित ‘इलेक्ट्रिकल’ समस्या को ठीक करा लें।

दो विमान हादसों में 346 लोगों की मौत के बाद मैक्स को मार्च, 2019 में वैश्विक स्तर पर खड़ा कर दिया गया था। बोइंग द्वारा स्वचालित उड़ान नियंत्रण प्रणाली को बदलने के बाद अमेरिका, यूरोप, कनाडा, ब्राजील और अन्य देशों के नियामकों ने इस विमान के फिर परिचालन की अनुमति दी थी। इसी प्रणाली को विमान हादसों के लिए जिम्मेदार माना गया था।

बोइंग ने शुक्रवार को कहा कि उसने ग्राहकों से इलेक्ट्रिकल पावर प्रणाली के मुद्दे को हल करने को कहा है। कुछ ग्राहकों मसलन साउथवेस्ट एयरलाइंस ने पिछले महीने मैक्स से उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं। यह एयरलाइन बड़ी संख्या में मैक्स विमानों का इस्तेमाल करती है।

हालांकि, बोइंग ने यह नहीं बताया है कि कितने मैक्स विमानों के साथ यह मुद्दा है।

साउथवेस्ट के प्रवक्ता ब्रायन पैरिश ने कहा कि इस अधिसूचना से एयरलाइन के 58 में से 30 737 मैक्स 8 विमान प्रभावित होंगे। हालांकि, एयरलाइन को अभी इस मुद्दे पर कोई दिक्कत नहीं आई है लेकिन उसने आगे जांच पूरी होने तक 30 विमानों का परिचालन रोक दिया है।

बोइंग ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संघीय विमानन प्रशासन के साथ काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव