लाइव न्यूज़ :

बोइंग ‘737 मैक्स’ को लेकर लगे आरोपों पर 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना देगी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी (एपी) विमानन कंपनी बोइंग अमेरिका में न्याय विभाग की एक जांच को बंद करने के लिए 2.5 अरब डॉलर का भुगतान करने को तैयार हो गई है और इसके साथ ही कंपनी ने माना कि उसके कर्मचारियों ने 737 मैक्स विमान की सुरक्षा के बारे में नियामकों को गुमराह किया था, जिनके विमानन सेवाओं में प्रवेश करते ही दो प्राणघातक दुर्घटनाएं हुईं थीं।

सरकार और कंपनी ने गुरुवार को कहा कि बोइंग द्वारा दी जाने वाली राशि में दुर्घटना से पीड़ितों परिवारों, विमानन कंपनी के ग्राहकों को मुआवजा और जुर्माना शामिल है।

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि बोइंग के कर्मचारियों ने संघीय उड्डयन प्रशासन को विमान के सुरक्षा कारकों के बारे में भ्रामक और अधूरी जानकारी दी और फिर अपने कृत्य को छिपाने की कोशिश की।

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल डेविड बर्न्स ने कहा कि बोइंग के कर्मचारियों ने साफगोई की जगह मुनाफे का रास्ता चुना। बोइंग ने इसके लिए दो पूर्व पायलटों को दोषी ठहराया, जिन्होंने यह निर्धारित करने में मदद की कि मैक्स के लिए कितना प्रशिक्षण जरूरी था। कंपनी के सीईओ डेविड कैलहौन ने कहा कि इन कर्मचारियों का आचरण बोइंग के चरित्र को नहीं दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव