लाइव न्यूज़ :

बीएमडब्ल्यू के वाहन जनवरी से दो प्रतिशत तक महंगे होंगे

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने जनवरी से भारत में अपनी समूची मॉडल श्रृंखला की कीमतों में दो प्रतिशत तक वृद्धि की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वह चार जनवरी, 2021 से अपने सभी बीएमडब्ल्यू और मिनी के मॉडलों की कीमतों में संशोधन करने जा रही है। यह कीमत वृद्धि दो प्रतिशत तक होगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावह ने कहा, ‘‘ चार जनवरी, 2021 से कंपनी अपने बीएमडब्ल्यू और मिनी के पोर्टफोलियो की कीमतों में दो प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है।’’

कंपनी भारतीय बाजार में स्थानीय स्तर पर विनिर्मित कारें.... 2 सीरीज ग्रैन कूपे, 3 सीरीज, 3 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो, 5 सीरीज, 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो, एक्स1, एक्स3, एक्स4, एक्स5, एक्स7 और मिनी कंट्रीमैन बेचती है।

इसके अलावा कंपनी भारतीय बाजार में 8 सीरीज ग्रैन कूपे,, एक्स6, एम2 कॉम्पिटिशन, एम5 कॉम्पिटिशन, एम8 कूपे, एक्स3 एम और एक्स5 एम भी बेचती है। ये मॉडल यहां पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आते हैं।

इसके अलावा कंपनी मिनी डीलरशिप के जरिये मिनी 3-डोर, मिनी 5-डोर, मिनी कन्वर्टिबल, मिनी क्लबमैन और मिनी जॉन कपूर वर्क्स हैच को सीबीयू के रूप में बेचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना