लाइव न्यूज़ :

ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस मानव रहित विमान प्रणाली से वैक्सीन, दवाओं की आपूर्ति करेगी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 13:57 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 मई प्रमुख एक्सप्रेस लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता ब्लू डॉर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसने ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस कंसोर्टियम का गठन किया है, जिसके तहत भारत के दूरदराज के इलाकों में ड्रोन की मदद से वैक्सीन और आपातकालीन दवाओं की आपूर्ति की जाएगी।

कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस कंसोर्टियम तेलंगाना सरकार, विश्व आर्थिक मंच, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के साथ मिलकर शुरू की गई ‘मेडिसिन फ्रॉम दि स्काई’ परियोजना का हिस्सा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने तेलंगाना में प्रायोगिक आधार पर ड्रोन उड़ानों के लिए जरूरी छूट देने के साथ इस परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस परियोजना का मकसद वितरण केंद्रों से विशिष्ट स्थान तक स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं (दवाइयां, कोविड-19 के टीके, रक्त, नैदानिक नमूने और अन्य जीवन रक्षक उपकरण) को पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक लॉजिस्टिक मार्ग तैयार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव