लाइव न्यूज़ :

बी एल एग्रो का कारोबार 25 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त ‘बैल-कोल्हू’ ब्रांड से कच्ची घानी तेल बनाने वाली बी एल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कोरोना महामारी और उसके कारण लंबे समय तक बाजारों के बंद रहने के बावजूद पिछले वित्तवर्ष के दौरान अपनी बाजार पहुंच और बिक्री केन्द्रों की संख्या में अच्छी वृद्धि की है। तेल व्यवसाय की इस नयी कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष में कारोबार में 25 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

बी एल एग्रो ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहकों में हमारे ‘बैल-कोल्हू’ ब्रांड के कच्ची घानी तेल सहित ‘नरिश ब्रांड’ के तहत दालें, पोहा जैसी अन्य खाद्य वस्तुओं की मांग निरंतर बढ़ रही है और इसी वजह से महामारी से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है।

विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी ने आगे अपने कारोबार को नया तेवर देने के लिए एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया है और इसके लिए सीमित संस्करण वाले सरसों तेल पैकों को बाजार में उतारा है जिनपर कंपनी के ‘ब्रांड एम्बेसेडर’ मनोज वाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्द्की और पंकज त्रिपाठी के चित्र एवं हस्ताक्षर हैं। उन पैकों पर क्यूआर कोड है जिसे ‘स्कैन’ करने के माध्यम से एक ‘मीट और ग्रीट’ प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि कंपनी का लक्ष्य इन तीनों चर्चित अभिनेताओं के प्रशंसकों का आधार बनाना है।

बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक, आशीष खंडेलवाल ने कहा, ‘‘.... समय के साथ बैल कोल्हू ब्रांड कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ जिंस कारोबार में एक अग्रणी स्थान हासिल करने में सक्षम रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर कारोबार में काफी बढ़ोतरी हुई है और उसके वेबसाइट पर प्रतिदिन 25,000 रुपये का कारोबार हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट