बर्थडे स्पेशल: पिता के कोट्स जिन्हें खुद मुकेश अंबानी भी करते है फॉलो
By स्वाति सिंह | Published: April 19, 2018 05:40 AM2018-04-19T05:40:34+5:302018-04-19T06:10:00+5:30
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं।
मुंबई, 19 अप्रैल: मुकेश अंबानी, देश के सबसे अमीर आदमी आज इनका 61वां जन्मदिन है। इनके बारे में ये कहा जाता है कि मुकेश चाहे तो वह अपनी संपत्ति से पूरे भारत का 20 दिन तक खर्चा चला सकते हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं। मुकेश अंबानी जिन्हें दुनिया भर के लोग फॉलो करते है या यू कह लें कि अपना आइडल मानते है। वह किसे फॉलो करतें हैं।
मुकेश अंबानी के भाषण में हमे अक्सर कोट्स सुनने के को मिलते है। असल में वह कोट्स उनके पिता के होते हैं। मुकेश ने कई बार यह बातें सार्वजानिक तौर पर भी बताई है कि वह अपने पिता से सीखी बातों पर चलते हैं।
ये हैं वह कोट्स जिन्हें खुद मुकेश अंबानी करते है फॉलो-
- यदि आप दृढ़ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करते हैं, तो सफलता आपका पीछा करेगी।
- कठिनाईयों के समय अपने लक्ष्यों का पीछा करना न छोड़ें। कठिनाईयों को अवसरों में बदले।
- अवसर आपके चारों ओर हैं इन्हें पहचानिए और इनका लाभ उठाइए।
- समय सीमा पर काम समाप्त कर लेना पर्याप्त नहीं है। मैं समय सीमा से पहले काम खत्म करने की अपेक्षा करता हूँ।
- मैं मानता हूँ कि अवसर हम सभी के चारों ओर हैं। कुछ लोग उन्हें पकड़ लेते हैं और बाकी केवल खड़े रहते हैं और अवसरों को जाने देते हैं।
- बिजनेस में रिलेशनशिप नहीं पार्टनरशिप चलती है'
- 'एक बिजनेसमैन को पता होता है कि क्या करना है'
- 'नाकामियों से डरो मत, उनसे सीखे, कभी हार मत मानो'
- अगर आप स्वंय अपने सपनों का निर्माण नहीं करोगे तो कोई दूसरा आपका उपयोग अपने सपनों का निर्माण करने में करेगा|
- मुझे यह लगता है कि हमारे मौलिक धारणा यह है कि हमारा विकास जीवन का एक तरीका है और हमें हमेशा विकासशील ही बने रहना चाहिए।