लाइव न्यूज़ :

बायोकॉन ने ब्राजील में जेनेरिक दवाएं पेश करने के लिये लिब्स फार्मास्युटिका के साथ गठजोड़ किया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन ने सोमवार को कहा कि उसकी अनुषंगी इकाई ने ब्राजील में जेनेरिक दवाएं पेश करने के लिये वहां की लिब्स फार्मास्युटिका के साथ गठजोड़ किया है।

बायोकॉन लि. ने एक बयान में कहा कि कंपनी की इकाई बायोकॉन फार्मा ने ब्राजील में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के लिये लिब्स फार्मास्युटिका के साथ गठजोड़ किया है। मूल रूप से उत्पादित दवाओं की पेटेंट अवधि समाप्त होने के बाद समान रसायन का उपयोग कर विभिन्न कंपनियों द्वारा बनायी जाने वाली दवाएं जेनेरिक दवाएं कहलाती हैं।

बयान के अनुसार इस भागीदारी से बायोकॉन की जेनेरिक दवाएं लातिन अमेरिका में प्रवेश कर सकेंगी। दोनों कंपनियों के बीच भागीदारी 2017 से है जब ब्राजील में जैव प्रौद्योगिकी से जुड़ी दवा त्रासतूजुमाब पेश की गयी थी। बायोकॉन लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मित्तल ने कहा कि लिब्स के साथ भागीदारी बढ़ने के साथ हमें लातिन अमेरिकी देशों में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव