लाइव न्यूज़ :

बिहार के नए उद्योग मंत्री शाहनवाज ने कहा- मेक इन बिहार, इंवेस्ट इन बिहार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:25 IST

Open in App

पटना, 10 फरवरी:भाषाः बिहार के नए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचा तैयार है और राज्य में उद्योग की बड़ी संभावना को देखते हुए सरकार औद्योगिक निवेश आकर्षित करने का प्रयास करेगी।

भाजपा नेता शाहनवाज ने मंगलवार को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में काबीना मंत्री के रूप शामिल किए गए। केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण आर्थिक विभागों को संभाल चुके शाहनवाज को उद्योग विभाग दिया गया है।

उन्होंने यहां पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बुधवार को कहा कि कोरोना काल में दूसरे राज्यों से बिहार लौटे श्रमिकों और युवाओं को जोड़कर यहां इंडस्ट्री के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में इंडस्ट्री को लाना यहां के युवाओं को रोजगार मुहैया कराना हमारे प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा। हर युवा को रोजगार मिले, हर मजदूर को काम मिले यह हमारा लक्ष्य होगा।

शाहनवाज ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है और आगे नए अवसर पैदा करने के साथ.साथ हम पार्टी की तरफ से किए गए रोजगार के वादे को पूरा कर पाएं यह सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने राज्य के उद्यमियों से , जो देश और दुनिया भर में कारोबार चला रहे हैं, आगे आने और मेक इन बिहार, इंवेस्ट इन बिहार का आग्रह किया ।

उन्होंने कहा कि बिहार में अगर निवेशक आते हैं तो उनको राज्य सरकार की तरफ से तमाम सहूलियत दी जाएंगी। बिहार में सड़क, बिजली, पानी आदि बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है। उद्योग लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता और उससे जुड़ी समस्या को हल कर लिया जाएगा।

केंद्र की अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे शाहनवाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित