लाइव न्यूज़ :

बिहार परिवहन विभागः 4 लाख 51 हजार गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया, साढ़े चार लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द, डिफॉल्टर पर कसेगा शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2025 16:55 IST

Bihar Transport Department: भागलपुर में 22 हजार 143, भोजपुर में 10 हजार 857, सारण में 13 हजार 735, बेगूसराय में 20 हजार 950, रोहतास में 12 हजार 55, वैशाली में 10 हजार 201, गया में 12 हजार 722, पूर्णिया में 33 हजार 740 गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलों में 10 हजार से भी वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने टैक्स नहीं चुकाया।भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती, जिसके चलते डिफॉल्टर हो जाते।टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों में ज्यादातर व्यावसायिक वाहन के संचालक हैं।

 

 

 

पटनाः बिहार में परिवहन विभाग के द्वारा टैक्स डिफॉल्टर लगभग साढ़े चार लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी में है। ऐसे वाहनों के मालिक जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है, उन पर खतरा मंडराने लगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिहार में 4 लाख 51 हजार गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है। इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 1 लाख 25 हजार से अधिक गाड़ी मालिक हैं तो वहीं, दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर है, जहां 69 हजार गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है। इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो, भागलपुर में 22 हजार 143, भोजपुर में 10 हजार 857, सारण में 13 हजार 735, बेगूसराय में 20 हजार 950, रोहतास में 12 हजार 55, वैशाली में 10 हजार 201, गया में 12 हजार 722, पूर्णिया में 33 हजार 740 गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में 10 हजार से भी वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने टैक्स नहीं चुकाया। टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों में ज्यादातर व्यावसायिक वाहन के संचालक हैं। अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर डिफॉल्टर कमर्शियल वाहन मालिक हैं, जिन्हें 3 महीने से लेकर सालाना टैक्स भरना होता है। कई लोगों को टैक्स भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती, जिसके चलते वे डिफॉल्टर हो जाते हैं।

इसमें ट्रैक्टर-ट्रेलर, इलेक्ट्रिक वाहन और गैर-परिवहन श्रेणी के वाहन भी शामिल हैं। परिवहन विभाग जल्द ही रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। विभाग ने सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश दिया है कि वे बकायेदारों की सूची तैयार करें और कार्रवाई सुनिश्चित करें।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित