लाइव न्यूज़ :

भेल का घाटा मार्च तिमाही में घटकर 1,036 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल का एकीकृत शुद्ध घाटा मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में घटकर 1,036.32 करोड़ रुपये रह गया। इसका मुख्य कंपनी की आय में वृद्धि है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1,532.18 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की चौथी तिमाही में बढ़कर 7,245.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,166.64 करोड़ रुपये थी।

हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में, कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 2,699.70 करोड़ रुपये हो गया। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में यह 1,468.35 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी की कुल आय वर्ष 2019-20 में 22,027.44 करोड़ रुपये से घटकर 17,657.11 करोड़ रुपये रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव