लाइव न्यूज़ :

बीबीबी ने चार सार्वजनिक बीमा कंपनियों में महा प्रबंधक पद के उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 मई बैंक बोर्ड ब्यूरों (बीबीबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में महा प्रबंधक और निदेशकों के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए सत्यजीत त्रिपाठी, वाई के शिमरे और सोफिया सिंह के नामों की सिफारिश की है।

इसके अलावा बीबीबी ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में महाप्रबंधक और निदेशकों के पद के लिए आरती माथुर और नागलक्ष्मी डी का चयन किया है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों में एक पुनः बीमा कंपनी जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया है।

बीबीबी ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘ब्यूरो के बोर्ड ने जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में एक रिक्त पद, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एक, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 2 खाली पदों और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एक पद के लिए 7 और 11 मई के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के 10 उम्मीदवारों के साथ बातचीत की। यह सभी रिक्तियां महाप्रबंधक और निदेशक पद के लिए हैं।’’

चयनित उम्मीदवारों की सूची अंतिम अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) में जाएगी।

केंद्र सरकार ने दरअसल वर्ष 2016 में बीबीबी के गठन को प्रख्यात पेशेवरों और अधिकारियों के एक निकाय के रूप में मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य पूर्णकालिक निदेशक के साथ ही पीएसबी और गैर-सरकारी वित्तीय संस्थानों के गैर-कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव