Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: September 28, 2022 01:25 PM2022-09-28T13:25:12+5:302022-09-28T13:26:35+5:30

अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर में दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

Banks will be closed for 21 days in October check the full holiday list here | Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Highlightsइस महीने कुछ छुट्टियां ऐसी हैं जो पूरे देश में होंगी, वहीं कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं कुछ राज्यों में ही होंगी।अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

Bank Holidays October 2022: फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ अक्टूबर के महीने में कई छुट्टियां होंगी, जिसकी वजह से बैंक बंद होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। कुछ बैंक हॉलिडे राज्य-विशिष्ट होंगी जबकि राष्ट्रीय अवकाश के दौरान देश भर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की सूची

1 अक्टूबर (शनिवार): सिक्किम में छमाही बंद, बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर (रविवार): गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)

3 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा- महा अष्टमी: सिक्किम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, केरल और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा/महा नवमी: कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा/दशहरा: मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा/दसैन: सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर (शुक्रवार): सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर (दूसरे और चौथे शनिवार) और 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर (रविवार की छुट्टी) को बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली पर बैंक की छुट्टियां

सिक्किम, तेलंगाना और मणिपुर राज्यों को छोड़कर, 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दिवाली के दौरान लंबे सप्ताहांत के लिए बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम के गंगटोक में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे।

Web Title: Banks will be closed for 21 days in October check the full holiday list here

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे