लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया ने आवास, वाहन ऋण सस्ता किया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:38 IST

Open in App

मुंबई, 17 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की है। इसके अलावा बैंक ने वाहन ऋण पर ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कमी की है।

बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस कटौती के बाद बीओआई की आवास ऋण दर 6.50 प्रतिशत से शुरू होगी। पहले यह 6.85 प्रतिशत थी। वहीं बैंक के वाहन ऋण पर ब्याज दर 7.35 से घटकर 6.85 प्रतिशत रह गई है।

बैंक ने कहा कि यह विशेष दर 18 अक्टूबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेगी। नए ऋण तथा ऋण के स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नयी ब्याज दर लागू होगी।

इसके साथ ही बैंक ने 31 दिसंबर, 2021 तक आवास तथा वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क को समाप्त कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित