Bank Holidays June 2022: जून में जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
By मनाली रस्तोगी | Published: May 27, 2022 01:42 PM2022-05-27T13:42:41+5:302022-05-27T13:44:41+5:30
जून में कुछ ऐसे तीज-त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं।
नई दिल्ली: जून के महीने में आरबीआई द्वारा उल्लिखित सूची के अनुसार सबसे कम छुट्टियां हैं। हालांकि, जून में कुछ ऐसे तीज-त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं। आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक जून में देशभर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।
Bank Holidays June 2022: देखें जून में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
2 जून 2022: महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस (इस मौके पर कुछ ही राज्यों के बैकों में छुट्टी रहेगी)
5 जून 2022: रविवार
11 जून 2022: शनिवार
12 जून 2022: रविवार
15 जून 2022: राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन (इस मौके पर कुछ ही राज्यों के बैकों में छुट्टी रहेगी)
19 जून 2022: रविवार
25 जून 2022: शनिवार
26 जून 2022: रविवार