लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश से 7,500 टन जीएम सोयामील का आयात, अतिरिक्त 4.5 लाख टन का ऑर्डर

By भाषा | Updated: September 5, 2021 15:16 IST

Open in App

भारत ने पिछले कुछ सप्ताह में पड़ोसी देश बांग्लादेश से 7,500 टन आनुवंशिक रूप से संवर्धित सोयामील (जीएम सोयामील) का आयात किया है। इसका इस्तेमाल मुर्गी दाना उद्योग में कच्चे माल के रूप में किया जाता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और आसमान छूती कीमतों को नियंत्रण में करने के लिए इससे पहले अगस्त में 12 लाख टन जीएम सोयामील के आयात की मंजूरी दी थी। यह अनुमति हालांकि पर्यावरण मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) द्वारा जीएम के मुद्दे पर पर चीजों को स्पष्ट करने के बाद दी थी। बाद में डीजीएफटी ने 24 अगस्त को जीएम सोयामील के आयात के लिए आवश्यक अधिसूचना भी जारी की थी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कारोबारियों के मुताबिक अब तक करीब 7,500 टन जीएम सोयामील का आयात मुख्य रूप से बांग्लादेश से किया जा चुका है। व्यापारियों ने बांग्लादेश, ब्राजील और अमेरिका से अतिरिक्त 4.5 लाख टन जीएम सोयामील के लिए अनुबंध किया है।’’ उन्होंने कहा कि कुल 4.5 लाख टन के ऑर्डर में से लगभग 1.25 लाख टन जीएम सोयामील के बांग्लादेश से आने की उम्मीद है। जबकि ब्राज़ील से 75 हजार टन और शेष 2.5 लाख टन अमेरिका से आयात किया जाएगा। अधिकारी के अनुसार, ‘‘आयात किया जा रहा है और इससे घरेलू बाजार में सोयामील की कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी। घरेलू बाजार में सोयामील की कीमतें पिछले कुछ महीनों में 35 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 100 रुपये हो गई हैं। हालांकि, आयात होने के साथ कीमतें थोड़ी नरम होकर अब 85 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।’’ इससे पहले सरकार ने शुरुआत में केवल जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) से जीएम सोयामील के आयात की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में मुंबई पोर्ट और तूतिकोरिन बंदरगाहों से इसे मंगाने की अनुमति दी। उद्योग के विशेषज्ञों का हालांकि मानना ​​है कि 12 लाख टन जीएम सोयामील आयात करना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि आयात की अवधि केवल 31 अक्टूबर तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतखुले मैदानों, बड़े बगीचों को भी विकास का हिस्सा मानना होगा 

भारतपर्यावरण-अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ती दुनिया 

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

भारतबड़े खतरे का संकेत हैं अरावली की दरारें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?