लाइव न्यूज़ :

बजाज कंज्यूमर ने चौथी तिमाही में 54.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल एफएमसीजी कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर लि. ने बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 54.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से दोगुना से भी अधिक है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 23.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय बढ़कर 244.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 172 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 19.21 प्रतिशत बढ़कर 189.17 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 158.69 करोड़ रुपये रहा था। बजाज कंज्यूमर बजाज समूह की कंपनी है।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में बजाज कंज्यूमर का शुद्ध लाभ 20.76 प्रतिशत बढ़कर 223.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 184.77 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कारोबार 9.61 प्रतिशत बढ़कर 905.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 825.75 करोड़ रुपये था।

इस बीच, शेयर बाजारों को अलग से भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 2020-21 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 400 प्रतिशत या चार रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव