लाइव न्यूज़ :

भारत में 22 जुलाई को होगी ऑडी ई-ट्रॉन, ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की पेशकश, बुकिंग चालू

By भाषा | Updated: June 29, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी - ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और ये गाड़ियां 22 जुलाई को बाजार में आएंगी।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इनमें से प्रत्येक एसयूवी को पांच लाख रुपये की शुरुआती राशि के साथ बुक किया जा सकता है।

कंपनी ने बताया कि वह ई-ट्रॉन ब्रांड के तहत कई नए मॉडल की पेशकश भी करेगी।

ऑडी इंडिया ने पहले पिछले साल के अंत में ई-ट्रॉन की पेशकश की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर योजना में बदलाव करना पड़ा।

इस बारे में ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘भविष्य इलेक्ट्रिक का है और हम भारत में एक नहीं, बल्कि दो इलेक्ट्रिक एसयूवी - ऑडी ई-ट्रॉन और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की बुकिंग शुरू करके रोमांचित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक