लाइव न्यूज़ :

ऑडी ने ई-एसयूवी पेश करने से पहले कई चार्जिंग विकल्पों की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:18 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई जर्मनी की कार विनिर्माता ऑडी ने अपनी ई-एसयूवी ई-ट्रॉन 50, ई-ट्रॉन 55 और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 को घरेलू बाजार में 22 जुलाई को उतारने से पहले गुरुवार को कई चार्जिंग विकल्पों और लाभों की घोषणा की, जिसमें भेंट के रूप में एक वॉल बॉक्स एसी चार्जर शामिल है।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस साल एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को दो चार्जर - एक 11 किलोवाट का कॉम्पैक्ट चार्जर और एक अतिरिक्त वॉल बॉक्स एसी चार्जर मिलेगा, जिसे ग्राहक अपनी पसंद की जगह पर स्थापित कर सकते हैं।

इसके अलावा ऑडी इंडिया के प्रमुख डीलरशिप चरणबद्ध तरीके से 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से लैस होंगे। कार विनिर्माता ने यह भी कहा कि शुरुआती ग्राहक चार्जिंग सुविधा वाले किसी भी ऑडी इंडिया डीलरशिप पर 2021 के अंत तक निशुल्क चार्जिंग का लाभ उठा सकते हैं।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर ढिल्लों ने कहा, ‘‘चार्जिंग प्रक्रिया ईवी की रोजमर्रा की उपयोगिता के लिए अहम है। हम ऐसे समाधानों और लाभों की एक श्रृंखला पेश करके खुश हैं, जो ई-ट्रॉन की खरीद को सुखद बनाने में मदद करेंगे। हम देश में चार्जिंग अवसंरचना में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी