लाइव न्यूज़ :

एशियन पेन्ट्स का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 81.13 प्रतिशत बढ़कर 869.9 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई एशियन पेंट्स लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 81.13 प्रतिशत बढ़कर 869.89 करोड़ रुपये हो गया जिसका मुख्य कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री बढ़ना रहा है।

एशियन पेंट्स ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 480.25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी की परिचालन से प्राप्त होने वाली आय, पिछले वित्तवर्ष के 4,635.59 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही में 43.49 प्रतिशत बढ़कर 6,651.43 करोड़ रुपये हो गई।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित सिंगले ने कहा, ‘‘देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अच्छी मांग के चलते यह मजबूत तिमाही हमने देखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव