लाइव न्यूज़ :

अरविंदो फार्मा को उम्मीद, अप्रैल-मई तक हो जाएगा वैक्सीन संयंत्र का व्यवसायीकरण

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर अरबिंदो फार्मा को उम्मीद है कि उसके हैदराबाद स्थित वैक्सीन विनिर्माण संयंत्र का व्यवसायीकरण अगले साल अप्रैल-मई तक हो जाएगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद स्थित दवा कंपनी इस संयंत्र पर 275 करोड़ रुपये निवेश कर रही है, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 सहित विभिन्न वायरस बीमारियों के इलाज के लिए किया जाएगा।

संक्रामक बीमारी के लिए अपनी वैक्सीन विकसित करने और सीएसआईआर के साथ जुड़कर वैक्सीन विकसित करने के अलावा अरविंदो फार्मा अन्य कंपनियों के साथ गठजोड़ करने की योजना भी बना रही है, जो इसके मुकाबले जल्द दवा विकसित करने में सफल हो सकती हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एन गोविंदराजन ने कहा, ‘‘हमने तीन तरफा नजरिया अपनाया है। पहला अपनी खुद की वैक्सीन का, दूसरा सीएसआईआर प्रयोगशाला के साथ गठजोड़, तीसरा विभिन्न संस्थानों द्वारा तीन विभिन्न मंचों के तीन विभिन्न उत्पादों के लिए।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनी कुछ संभावित साझेदारों की संभावनाएं भी तलाश रही है, जो उसके या सीएसआईआर उत्पाद के मुकाबले अपने उत्पाद जल्दी तैयार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां