लाइव न्यूज़ :

भारत के कोविड-19 के खिलाफ अभियान में टीकों को मंजूरी ‘निर्णायक मोड़’: नीति आयोग

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने रविवार को देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिये दो टीकों के आपात उपायोग की मंजूरी दिये जाने को कोविड-19 के खिलाफ अभियान में एक निर्णायक मोड़ बताया।

उन्होंने कहा कि इस चुनौती को पूरा करने के लिए वैज्ञानिकों और उद्योग ने जिस गति से साथ मिलकर काम किया, वह 'आत्मानिर्भर भारत' की भावना और क्षमता को दर्शाता है।

भारत के औषधि नियामक डीसीजीआई ने रविवार को देश में सीमित आपात उपयोग के लिये सीरम इस्टीट्यूट द्वारा विनिर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीका कोविशील्ड तथा स्वदेश विनिर्मित भारत बॉयोटक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी। इससे बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया है।

नीति आयोग ने पॉल के हवाले से ट्विटर पर लिखा है, ‘‘भारत के कोविड-19 के खिलाफ जारी अभियान में आज का दिन निर्णायक मोड़ है क्योंकि भारत में बने दोनों टीकों को आपात उपयोग के लिये मंजूरी मिल गयी है।’’ पॉल टीका प्रबंधन पर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के चेयरमैन भी हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘जिस गति के साथ हमारे वैज्ञानिक और उद्योग इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए एक साथ आए, वह आत्मनिर्भर भारत की भावना और क्षमता का प्रतीक है।’’

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की अनुशंसा के आधार पर भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने यह मंजूरी प्रदान की है।

डीसीजीआई डॉ वी जी सोमानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीडीएससीओ ने पर्याप्त अध्ययन के बाद विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने का फैसला किया है और उसके अनुसार मेसर्स सीरम और मेसर्स भारत बायोटेक के टीकों के आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए स्वीकृति प्रदान की जा रही है।’’

इससे आने वाले दिनों में भारत में कम से कम दो टीकों के जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड के विनिर्माण के लिये एस्ट्राजेनका के साथ गठजोड़ किया है।

वहीं कोवैक्सी का विकास भारत बॉयोटेक ने भारत चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव