लाइव न्यूज़ :

जी एंटरटेनमेंट की अल्पांश शेयरधारकों की ईजीएम बुलाने की मांग के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जीईईएल) ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की अल्पांश शेयरधारकों... इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड की मांग के खिलाफ बुधवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का रुख किया।

इन मुद्दों में जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को पद से हटाने की मांग भी शामिल है।

मीडिया कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एसीएलटी) के आदेश को चुनौती दी है, जिसने मंगलवार को जीआईआईएल को अल्पांश शेयरधारकों की याचिका पर सात अक्टूबर (बृहस्पतिवार) तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। सात अक्टूबर मामले में सुनवाई की अगली तारीख है।

जीईईएल के एक प्रवक्ता ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, "कंपनी ने कानून के तहत उपलब्ध उचित प्रक्रिया के अनुरूप एनसीएलएटी का रुख किया है।"

मीडिया कंपनी ने पिछले हफ्ते सूचित किया था कि उसने अल्पांश शेयरधारकों की मांग के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

उन्होंने कहा, "कंपनी ने बंबई उच्च न्यायालय में यह घोषित करने के लिए एक मुकदमा दायर किया है कि इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी द्वारा भेजा गया नोटिस अमान्य है।"

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह अपने सभी शेयरधारकों के हित में सभी जरूरी कदम उठाएगी।

जीआईआईल में इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी की कुल 17.88 हिस्सेदारी है।

पिछले सप्ताह जीईईएल के बोर्ड ने दोनों कंपनियों की मांग को "अवैध एवं गैरकानूनी" बताते हुए खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव