लाइव न्यूज़ :

एपीपी ने बिजली मंत्रालय से गैस सब्सिडी योजना फिर शुरू करने को कहा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर बिजली उत्पादन संघ (एपीपी) ने सरकार से देश में गैस आधारित बिजली उत्पादन परियोजनाओं के पुनरुद्धार के लिए गैस सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।

इसके अलावा निकाय ने बिजली क्षेत्र के लिए समर्पित गैस आवंटन या नीलामी और प्राकृतिक गैस को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के लिए भी कहा है, ताकि देश भर में एक समान पांच प्रतिशत कर को लागू किया जा सके।

एपीपी ने बिजली मंत्री आर के सिंह को पिछले सप्ताह भेजे पत्र में संशोधित ई-आरएलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस खऱीदने के लिए सब्सिडी की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी) योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया।

पत्र में कहा गया कि गैस की सीमित आपूर्ति के चलते ये बिजली संयंत्र क्षमता से काफी नीचे 22 प्रतिशत के पीएलएफ (संयंत्र लोड कारक) पर काम कर रहे हैं।

एपीपी ने कहा कि सब्सिडी योजना को दोबारा शुरू करने से पीएलएफ में सुधार होगा, जिससे तनावग्रस्त गैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र को राहत मिलेगी।

संकटग्रस्त गैस आधारित परिसंपत्तियों की बहाली के लिए केंद्र सरकार ने 2015 में ई-आरएलएनजी योजना शुरू की थी।

एपीपी ने कहा कि अब जबकि वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं, तो इस क्षेत्र के समग्र हित के लिए एक संशोधित ई-आरएलएनजी योजना को फिर से बहाल करने की सिफारिश की गई है।

निकाय की सिफारिश के अनुसार संशोधित योजना के तहत पाइपलाइन टैरिफ शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी, विपणन मार्जिन में 75 प्रतिशत की कटौती और गैसीकरण शुल्क में 50 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट