लाइव न्यूज़ :

अपोलो टायर्स का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में चार गुना बढ़कर 289 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: May 12, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई अपोलो टायर्स ने बुधवार को बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत बिक्री के बल पर 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा चार गुना बढ़कर 289 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 78 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

अपोलो टायर्स ने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में परिचालन से उसकी आय 39 प्रतिशत बढ़कर 5,026 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,616 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं, वित्तवर्ष 2020-21 में कंपनी ने 958 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है जो वर्ष 2019-20 के 476 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना वृद्धि को दर्शाता है। इस दौरान कारोबार से उसका राजस्व छह प्रतिशत बढ़कर पूरे साल में 17,397 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले उसने 16,350 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव