लाइव न्यूज़ :

एपीआई होल्डिंग्स ने 6,250 करोड़ रु के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए

By भाषा | Updated: November 10, 2021 11:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर ऑनलाइन फार्मेसी मंच फार्मईजी के मालिकाना हक वाली कंपनी एपीआई होल्डिंग्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 6,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मसौदे के अनुसार, इक्विटी शेयरों को नए सिरे से जारी करके धन जुटाया जाएगा।

कंपनी 1,250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के निजी प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। यदि आईपीओ से पहले प्लेसमेंट किया जाता है, तो इश्यू का आकार कम हो जाएगा।

कंपनी आईपीओ से होने वाली शुद्ध आय का इस्तेमाल 1,929 करोड़ रुपये के बकाया ऋण को चुकाने सहित अन्य उद्देश्यों के लिए करेगी।

एपीआई होल्डिंग्स अग्रणी डिजिटल स्वास्थ्य सेवा मंच है। इसके निवेशकों में प्रोसस वेंचर्स (पूर्व में नैस्पर्स वेंचर्स), टीपीजी ग्रोथ, टेमासेक, सीडीपीक्यू, एलजीटी लाइटरॉक, ऐट रोड्स और थिंक इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव