लाइव न्यूज़ :

भारत में उल्लेखनीय निवेश करने के साथ 10 लाख रोजगार को समर्थन भी दे रहे हैं : एपल

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एपल भारत में उल्लेखनीय निवेश करने के साथ अपने कार्यबल, ऐप्स और आपूर्तिकर्ता भागीदारों के जरिये करीब दस लाख नौकरियों का समर्थन कर रही है। कंपनी की उपाध्यक्ष (उत्पाद परिचालन) प्रिया बालासुब्रमण्यम ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

बेंगलुरु टेक समिट-2021 को संबोधित करते हुए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि भारत में एपल पिछले दो दशकों से अधिक समय से कारोबार कर रही है और वर्ष 2017 से इसने बेंगलुरु स्थित संयंत्र में 'आईफ़ोन' का विनिनिर्माण शुरू किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद से हमने बेंगलुरु और चेन्नई में स्थित अपने संयत्रों का विस्तार किया है, जहां से घरेलू बाजार और निर्यात के लिए आईफोन के कई मॉडलों का विनिर्माण किया है।’’

बालासुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला के साथ अपने परिचालन के विकास तथा पहुंच के विस्तार और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ जुड़ने के लिए भारत में महत्वपूर्ण निवेश कर रहे हैं।’’

आईफोन 11, नए आईफोन एसई और आईफ़ोन 12 जैसे मॉडल कंपनी आपूर्तिकर्ता-भागीदारों द्वारा भारत में असेंबल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एपल भारत में आज लगभग दस लाख नौकरियों का समर्थन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव