लाइव न्यूज़ :

गूगल पे की भुगतान को सुगम करने को नया फीचर जोड़ने की घोषणा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर डिजिटल भुगतान कंपनी गूगल पे अपने ऐप पर 'स्पीच टू टेक्स्ट फीचर' का विकल्प देगी। इसके जरिये प्रयोगकर्ता अपनी आवाज से खाता संख्या जोड़ सकेंगे और भुगतान कर सकेंगे।

फ़ोन पे, पेटीएम और अमेजन पे से प्रतिस्पर्धा करने वाली गूगल पे का कहना है कि इस श्रेणी में और वैश्विक स्तर पर यह गूगल का नवनीतम फीचर है। इसके साथ ही एप्लिकेशन में पसंदीदा भाषा के रूप में 'हिंगलिश' का भी विकल्प जोड़ा गया है।

गूगल पे के उपाध्यक्ष (उत्पाद प्रबंधन) अंबरीश केंघे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम भुगतान को आसान बनाने के लिए मिशन पर है। सामान्य तौर पर, जिस तरह से हम इसके बारे में सोचते हैं, वह सभी के लिए बहुत सारे आर्थिक अवसर पैदा कर रहा है। हम भारत में डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र से खुश हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य ध्यान डिजिटल भुगतान को सभी के लिए प्रासंगिक और समावेशी बनाने के साथ-साथ अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में नवाचार और सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी लाने पर केंद्रित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...