पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विकास करेगा आंध्र प्रदेश

By भाषा | Published: November 28, 2020 08:22 PM2020-11-28T20:22:31+5:302020-11-28T20:22:31+5:30

Andhra Pradesh to develop projects worth Rs 202 crore to attract tourists | पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विकास करेगा आंध्र प्रदेश

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विकास करेगा आंध्र प्रदेश

अमरावती, 28 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र का आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एपीटीडीसी) राज्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के विकास की तैयारी कर रहा है।

राज्य मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में एपीटीडीसी को राज्य में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 142 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर होटलों का निर्माण किया जाएगा। निगम शेष 60 करोड़ रुपये की राशि अपने आंतरिक स्रोतों से खर्च करेगा।

आंध्र प्रदेश के विशेष मुख्य सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) रजत भार्गव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लांबासिंगी में ‘इको-रिजॉर्ट’ का विकास किया जाएगा। विशाखापत्तनम जिले के आदिवासी क्षेत्र का यह इलाका ‘आंध्र के ऊटी’ के रूप में लोकप्रिय हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Andhra Pradesh to develop projects worth Rs 202 crore to attract tourists

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे