लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ प्रस्ताव पारित

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:24 IST

Open in App

अमरावती, 20 मई आंध्र प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के 100 प्रतिशत विनिवेश के केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।

विधानसभा ने केंद्र सरकार से इस्पात संयंत्र के निजीकरण के फैसले को वापस लेने की अपील की जो आंध्र प्रदेश के गौरव का प्रतीक है। विधानसभा ने केंद्र से अनुरोध किया कि वह विनिवेश की जगह राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को लाभप्रद बनाने के लिए मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी द्वारा सुझाए गए विभिन्न विकल्पों पर ध्यान दें।

उद्योग और निवेश मंत्री एम जी रेड्डी ने सदन में प्रस्ताव पेश किया और सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस के विशाखापत्तनम के विधायक जी अमरनाथ ने केंद्र के फैसले के विरोध में बोलने के बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

प्रस्ताव में मंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस साल फरवरी और मार्च में दो पत्र लिखकर चार अहम उपाय सुझाए थे जिनसे इस्पात संयंत्र की कायापलट करने में मदद मिलेगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि इस्पात संयंत्र तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव