लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने पेश किया 2021-22 का बजट, मुफ्त योजनाओं के लिए 48,000 करोड़ आवंटित

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:29 IST

Open in App

अमरावती 20 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को वित्त 2021-22 के लिए 2.29 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय और 1.77 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व के साथ अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया। इसमें राज्य सरकार की 22 मुफ्त योजनाओं को अमल में लाने के लिये 48,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिये अलग बजट रखा गया है।

बजट में राजस्व घाटा 5,000 करोड़ रुपये और वित्तीय घाटा 37,029 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

वित्त मंत्री बुग्गना राजेन्द्रनाथ ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद बजट पेश किया। वार्षिक बजट पेश करने के लिए विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया था।

मुख्य विपक्षी तेलुगु दिशम पार्टी ने हालांकि राज्य सरकार पर ख़राब शासन का आरोप लगाते हुए बजट सत्र का बहिष्कार किया। जिसके कारण बिना किसी चर्चा के ही बजट पारित हो गया।

सरकार ने इस वर्ष 22 मुफ्त योजनाओं के लिए 48,083.92 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इनमें से 16,899 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन योजनाओं को राज्य विकास निगम के माध्यम से लागू किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं और बच्चों के लिये क्रमश: 47,283 करोड़ रुपये और 16,748 करोड़ रुपये का अलग बजट रखा है। महिला बजट को दो हिस्सों में बांटा गया है, 23,463 करोड़ रुपये का एक हिस्सा महिलाओं और लड़कियों से संबंधित योजनाओं के लिये होगा जबकि शेष राशि समग्र योजनाओं का हिस्सा होगी।

इसके अलावा सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान 50,525 करोड़ रुपये का नया उधार लेगी जिससे उसका सार्वजनिक ऋण 2021-22 में बढ़कर 3,87,125 करोड़ रुपये हो जाएगा, जो पिछले वर्ष 3,55,874 करोड़ रुपये था। इसके चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार को 23,205.88 करोड़ रुपये कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाने में देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव