लाइव न्यूज़ :

अमिताभ कांत ने ऑटो कलपुर्जों के स्थानीयकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:36 IST

Open in App

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने गुरुवार को कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल और कलपुर्जा उद्योग को वाहनों के विभिन्न हिस्सों के लिए चीन पर अपनी आयात निर्भरता को खत्म करना और ऐसी वस्तुओं के स्थानीयकरण पर जोर देना चाहिए। उन्होंने भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के 61वें वार्षिक सत्र में कहा कि फेम-2 योजना के तहत चयनित नौ शहरों में 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें होने के बाद इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों को भी प्रोत्साहन देने पर विचार किया जाएगा। कांत ने कहा, ‘‘वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में फिर से संतुलन स्थापित करने, निर्यात बढ़ाने के लिए सरकारी प्रोत्साहन और प्रौद्योगिकी व्यवधानों से ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखला के सभी स्तरों पर नए अवसर पैदा हो रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि उद्योग सहभागियों के सामने रास्ता एकदम साफ हो और उद्योग पूरी ताकत के साथ आगे बढ़े।’’ उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का दृष्टिकोण बेहद स्पष्ट है और अब स्थानीयकरण को बढ़ावा देना ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘... आयात पर निर्भरता कम करें, और मैं चीन से आयात कहना चाहूंगा।’’ कांत ने कहा, ‘‘यह भी महत्वपूर्ण है कि कुछ स्वचालित घटकों को यहां तैयार किया जाए, जिन्हें लागत प्रतिस्पर्धा और विकास क्षमताओं के कारण चीन से आयात किया जा रहा है।’’ कांत ने उद्योग को यह भी बताया कि बीएस-6 उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए जरूरी कुछ हिस्सों को चीन से मंगाया जाता है, और उन्होंने अगली दो तिमाहियों में स्थानीय स्तर पर तैयार करने की कोशिश करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार45 वर्ष सरकारी सेवा, जी-20 के पूर्व शेरपा अमिताभ कांत कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

भारतNITI Aayog Meeting Live: कहीं ममता बनर्जी का वॉकआउट तो कहीं विपक्ष का बहिष्कार..., बीजेपी का पलटवार, नीति आयोग की बैठक पर कही ये बात

भारतNITI Aayog Meeting Updates: आज PM मोदी करेंगे नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता, ममता बनर्जी होंगी शामिल; अन्य राज्यों के सीएम का पहुंचना जारी

कारोबार'भारत 2035 और 2040 के बीच ग्लोबल जीडीपी की वृद्धि में लगभग 30% देगा योगदान', अमिताभ कांत ने की भविष्यवाणी

भारत2030 तक सभी दोपहिया और तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए - अमिताभ कांत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित