लाइव न्यूज़ :

विदेशों में गिरावट के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भी भाव टूटे

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दूसरे तेलों के साथ सरसों तेल की मिलावट पर रोक के बाद बाजार में अन्य खाद्य तेलों की मांग कमजोर पड़ने से विदेशों में सोयाबीन डीगम और कच्चा पामतेल (सीपीओ) की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। इससे स्थानीय तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों का कहना है कि आठ जून से किसी भी साधारण तेल की सरसों में मिलावट पर रोक लगा दी गई है। इससे सोयाबीन डीगम और कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) की मांग कमजोर हुई है जिससे पूरे कारोबार में नरमी का रुख कायम हो गया। इससे मलेशिया एक्सचेंज में कल रात से शुक्रवार को करीब पांच प्रतिशत जबकि शिकागो एक्सचेंज में लगभग छह प्रतिशत तक गिरावट आ गई।

मांग कमजोर पड़ने से सरसों दाना और सरसों तेल दादरी क्रमश: 150 रुपये और 500 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 7,100-7,150 रुपये और 14,000 रुपये क्विन्टल पर बंद हुए। जबकि सरसों पक्की और कच्ची घानी के भाव 75-75 रुपये की हानि दर्शाते क्रमश: 2,255-2,305 रुपये और 2,355-2,455 रुपये प्रति टिन पर बंद हुए। वहीं तेल सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम के भाव क्रमश: 500 रुपये, 500 रुपये और 650 रुपये की हानि के साथ बंद हुए। सोयाबीन दाना और लूज के भाव में भी 100-100 रुपये क्विन्टल की गिरावट रही।

उन्होंने कहा कि बिनौला मिल डिलीवरी का भाव 400 रुपये टूटकर 13,300 रुपये पर बंद हुआ। मूंगफली दाना, मूंगफली तेल गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड की कीमतों में क्रमश: 100 रुपये, 350 रुपये और 50 रुपये की गिरावट देखी गई। सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल की कीमत में क्रमश: 250 रुपये, 350 रुपये और 550 रुपये क्विन्टल की गिरावट रही।

बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,100 - 7,150 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,770 - 5,915 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,285 - 2,315 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,255 -2,305 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,355 - 2,455 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,250 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव