लाइव न्यूज़ :

अमेरिका संस्था ने गीता गोपीनाथ, नासा वैज्ञानिक कमलेश समेत 34 प्रवासियों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:55 IST

Open in App

न्यूयोर्क एक जुलाई अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) मुख्य गीता गोपीनाथ और नासा वैज्ञानिक कमलेश लुल्ला को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिष्ठित अमेरिकी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किए गए 34 प्रवासियों में शामिल किया गया हैं।

यह सम्मान अपने योगदान और कार्यों से अमेरिकी समाज और लोकतंत्र को समृद्ध एवं मजबूत करने के लिए दिया जाता है।

गोपीनाथ और लुल्ला न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉरपोरेशन द्वारा नामित '2021 ग्रेट इमिग्रेंट्स’ (महान प्रवासी) की सूची में शामिल हैं। यह एक गैर सरकारी संगठन है।

संस्था ने कहा, ‘‘इस वर्ष हमने उन 34 प्रवासी नागरिकों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपने जीवन और उदाहरणों के माध्यम से हमारे देश को मजबूत किया है। इस सूची में 30 से अधिक देशों के प्रवासी शामिल हैं।’’

संस्था ने कहा कि इस सूची में आईएमएफ की भारतीय मूल की 49 वर्षीय मुख्य अर्थशास्त्री गोपीनाथ भी है जो कि दुनिया के उत्कृष्ट अर्थशास्त्रियों में गिनी जाती हैं और अंतरराष्ट्रीय वित्त और समष्टि अर्थशास्त्र संबंधी अपने शोध के लिए जानी जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट