लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर ऐतिहासिक संकट से जूझ रहा है अमेरिका : येलेन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:22 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो दिसंबर अमेरिका की अर्थव्यवस्था एक बार फिर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है और इसे उबारने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। अमेरिका की मनोनीत वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने यह बात कही है। येलेन ने इसके साथ ही आगाह किया कि यदि इस दिशा में तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो हम स्व-निर्मित संकट की गिरफ्त में आ जाएंगे, जिससे आगे और नुकसान होगा।

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अपने गृहनगर विल्मिंग्टन, डेलावेयर में अपनी आर्थिक टीम से लोगों को परिचित कराया।

इस मौके पर येलेन ने कहा, ‘‘मैंने अपना करियर यह सुनिश्चित करने में बिताया है कि लोग काम करें और इसके साथ सम्मान हासिल करें। निर्वाचित राष्ट्रपति ने भी ऐसा ही किया है। मैंने यह समझ पिछली महामंदी और उसके बाद किए गए सुधार प्रयासों के दौरान देखी है।’’

उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर ऐतिहासिक संकट का सामना कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व की पूर्व चेयरमैन 74 वर्षीय येलेन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और उसके प्रभाव से अमेरिका के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इसका हमारे बीच सबसे कमजोर पर अधिक असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिंदगियां गंवाई हैं, रोजगार गंवाया है। छोटी कंपनियां टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं, या बंद हो गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग भोजन और किराया चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह एक अमेरिकी आपदा है।

येलेन ने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि हम तत्काल कार्रवाई करें। इस दिशा में किसी तरह की लापरवाही से हमें अधिक नुकसान होगा।

इस मौके पर बाइडन ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए येलेन से बेहतर कोई नहीं हो सकता। वह पहली वित्त मंत्री हैं जो फेडरल रिजर्व की चेयरमैन और उससे पहले वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं। साथ ही वह राष्ट्रपति की आर्थिक सलाहकार परिषद की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।

बाइडन ने कहा कि येलेन हमारे समय में सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक दृष्टिकोण रखने वालों में से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना