लाइव न्यूज़ :

आलोक गुप्ता ओएनजीसी विदेश के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बने

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर आलोक गुप्ता को तेल एवं गैस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओएनजीसी की विदेशों में परियोजना चलाने वाली अनुषंगी इकाई ओएनजीसी विदेश लि. (ओवीएल) का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

उन्होंने एनके वर्मा का स्थान लिया है, जो इस साल जनवरी में सेवानिवृत्त हुए थे।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि गुप्ता के पास घरेलू और वैश्विक तेल एवं गैस खोज तथा उत्पादन क्षेत्र का तीन दशक का अनुभव है। प्रबंध निदेशक पद पर पदोन्नत होने से पहले गुप्ता ओएनजीसी विदेश के निदेशक (परिचालन) थे। उनके पास विभिन्न देशों में कंपनी के लिए भविष्य की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी थी।

गुप्ता ने 1983 में आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद अपने करियर की शुरुआत 1984 में ओएनजीसी के कॉरपोरेट कार्यालय में प्रशिक्षु के रूप में की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक