लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मौसम में कंपनी के सभी कारोबारों का जोरदार प्रदर्शन: टाइटन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर टाटा समूह की टाइटन कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि त्योहारी मौसम में उसके सभी व्यवसायों में ग्राहकों का अच्छा रुझान देखने को मिला और उसके आभूषण कारोबार में दशहरे से लेकर दिवाली तक 15 से 17 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘आभूषण कारोबार में दशहरे से लेकर दिवाली तक 30 दिनों के त्योहारी मौसम में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15-17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।’’

टाइटन ने कहा कि उसके घड़ी और अन्य पहनने वाले उत्पादों की बिक्री में भी अच्छा खासा सुधार हुआ और त्योहारी मौसम में ये आंकड़ा पिछले साल के स्तर के करीब रहा।

कंपनी ने आगे कहा कि चश्मे के कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई।

टाइटन ने इससे पहले बताया था कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 37.81 प्रतिशत घटकर 199 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आय 4,389 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव