लाइव न्यूज़ :

एयरबस डिफेंस-टीएएसएल परियोजना घरेलू आपूर्ति श्रृंखला क्षमता को मजबूत करेगी: रतन टाटा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 सितंबर टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने शुक्रवार को कहा कि परिवहन विमान सी-295 बनाने के लिए एयरबस डिफेंस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के बीच संयुक्त परियोजना को मंजूरी देना एक 'साहसिक कदम' बताया। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप घरेलू आपूर्ति श्रृंखला क्षमता का निर्माण होगा।

रक्षा मंत्रालय ने 56 ‘सी-295’ मध्यम परिवहन विमानों की खरीद के लिए स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ करीब 20,000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए।

अनुबंध के तहत एयरबस डिफेंस एंड स्पेस समझौते पर हस्ताक्षर के 48 महीनों के भीतर उड़ान में सक्षम 16 विमान सौंपेगी। बाकी के 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा।

एयरबस फिडेंस एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) संयुक्त उद्यम द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर के 10 वर्षों के भीतर इनका निर्माण किया जाएगा।

इस अनुबंध पर टाटा ने एक बयान में कहा, ‘‘सी-295 के निर्माण के लिए एयरबस डिफेंस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के बीच संयुक्त परियोजना को मंजूरी भारत में विमानन परियोजनाओं को शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।’’

उसने कहा, ‘‘सी-295 एक बहु-भूमिका वाला विमान है, जिसमें कार्य की आवश्यकता के अनुसार बदलाव किये जा सकते है। यह कदम भारत में विमान के कुल निर्माण की परिकल्पना को बल देगा। यह अंतरराष्ट्रीय मानकों की घरेलू आपूर्ति श्रृंखला क्षमता का निर्माण करेगा, जो पहले कभी नहीं हुआ।’’

टाटा समूह की तरफ से अनुभवी उद्योगपति रतन टाटा ने एयरबस और भारतीय रक्षा मंत्रालय को इस अत्याधुनिक बहु-भूमिका वाले विमान को पूरी तरह से भारत में बनाने के साहसिक कदम के लिए बधाई दी।

लंबे समय से लंबित इस विमान की खरीद को मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने दो हफ्ते पहले मंजूरी दे दी थी। यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमान का निर्माण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?