लाइव न्यूज़ :

Air India News: एअर इंडिया में सफर से पहले पढ़े नियम, दो मई से निशुल्क केबिन बैगेज सुविधा को 20 और 25 किग्रा से घटाकर 15 किलोग्राम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2024 17:58 IST

Air India News: एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि किराया मॉडल में तीन श्रेणियां हैं - कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लैक्स। ये अलग-अलग मूल्य पर अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है।बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जाने की अनुमति थी।सभी के लिए एक आकार का नजरिया अब आदर्श नहीं है।

Air India News: घाटे में चल रही एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर न्यूनतम किराये वाली श्रेणी में एक यात्री के लिए केबिन में रखने के लिए सामान का न्यूनतम वजन 20 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने पिछले अगस्त में पेश मूल्य निर्धारण मॉडल में बदलाव किया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी के लिए एक आकार का नजरिया अब आदर्श नहीं है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि किराया मॉडल में तीन श्रेणियां हैं - कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लैक्स। ये अलग-अलग मूल्य पर अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं।

कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस श्रेणियों के तहत दो मई से निशुल्क केबिन बैगेज सुविधा को 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है। मौजूदा किराया मॉडल से पहले एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में यात्रियों को 25 किलोग्राम केबिन सामान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जाने की अनुमति थी।

टॅग्स :एयर इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित