लाइव न्यूज़ :

एग्रोटेक स्टार्ट-अप एकग्रोमलिन ने निवेशकों से जुटाये दो करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्ट अप एकग्रोमलिन ने सोमवार को कहा कि उसने पश्चिम एशिया के निवेशकों से दो करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि वह इस पूंजी को तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों में 500 माइक्रो-फार्म स्थापित करने में उपयोग करेगी।

कंपनी मुख्य रूप से पशुपालन और एक्वाकल्चर के क्षेत्र में तैयार सूक्ष्म खेती के माध्यम से छोटे भूमिहीन किसानों की आय को बढ़ाने का काम करती है।

एक्ग्रोमलिन के सह-संस्थापक प्रसन्ना मनोगरण और भरणी सीएल ने कहा, ‘‘हमारी कंपनी की योजना है कि इस धन का उपयोग किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ‘माइक्रो फार्म्स’ के क्रियान्वयन और उसके सुधार में तेजी लाने में किया जायेगा। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी समर्थित मंच को मजबूत करने की हमारी योजना कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापार को आगे बढ़ायेगी।’’

एकग्रोमलिन की स्थापना 2019 में हुई। इसकी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उपस्थिति है। कंपनी छोटी जोत वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिये काम करती है। यह उनके लिये छोटी जगह पर उन्नत खेती के तौर तरीके बताती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव