लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 14,165 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:19 IST

Open in App

गांधीनगर, छह दिसंबर गुजरात सरकार ने ‘वाइब्रेंट’ गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले विभिन्न कंपनियों के साथ 14,165 करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव वाले 12 समझौतों पर सोमवार को हस्ताक्षर किये।

इन प्रस्तावों में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता कंपनी मैटर का 1,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव शामिल है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के बीच जिन निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किये गये, उनमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, रसायन, औषधि रसायन, धातु, आभूषण आदि का विनिर्माण शामिल हैं।

इस मौके पर गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात देश का विकास इंजन बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के विषय ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मानिर्भर गुजरात’ को साकार करने के लिए काम करेगा।

मैटर के अलावा एसआरएफ लिमिटेड ने 7,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत समूह दाहेज पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र में विभिन्न रसायनों का निर्माण करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक