लाइव न्यूज़ :

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का आईपीओ 29 सितंबर को खुलेगा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने 2,768 करोड़ रुपये से अधिक के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कीमत दायरा 695-712 रुपये प्रति शेयर तय की है।

कंपनी ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईपीओ 29 सितंबर को आवेदन के लिए खुलेगा और एक अक्टूबर को बंद हो जाएगा।

प्रारंभिक शेयर-बिक्री पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, जिसके तहत दोनों प्रवर्तक - आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ (इंडिया) एएमसी इन्वेस्टमेंट्स - परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

3.88 करोड़ तक इक्विटी शेयरों के आईपीओ में आदित्य बिड़ला कैपिटल द्वारा 28.51 लाख इक्विटी शेयरों और सन लाइफ एएमसी द्वारा 3.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

आईपीओ में आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ इंडिया द्वारा इक्विटी शेयरों की प्रस्तावित बिक्री आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी की चुकता शेयर पूंजी का 13.50 प्रतिशत तक होगी।

शेयरों की अधिकतम कीमत के हिसाब से शुरुआती शेयर-बिक्री से 2,768.25 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, आदित्य बिड़ला समूह और कनाडा के सन लाइफ फाइनेंशियल इंक के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, एचडीएफसी एएमसी और यूटीआई एएमसी जैसी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां पहले से ही शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं।

आईपीओ का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

निवेशक कम से कम 20 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 20 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?