लाइव न्यूज़ :

भारत में रीबॉक के परिचालन का जिम्मा संभालेगा आदित्य बिड़ला समूह

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:49 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर ऑथेंटिक ब्रांड ग्रुप के साथ दीर्घकालिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत आदित्य बिड़ला समूह भारत और आसियान के बाजारों में वैश्विक स्पोर्ट्स वियर ब्रांड रीबॉक का परिचालन करेगा।

देश के सबसे बड़े बहु-ब्रांड खुदरा विक्रेता और ऑथेंटिक ब्रांड ग्रुप (एबीजी) के बीच नया समझौता दोनों कंपनियों के मौजूदा संबंधों का विस्तार है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लि. (एबीएफआरएल) पहले से ही ‘फोरेवर 21’ जैसे एबीजी के कुछ ब्रांड का विपणन और बिक्री करती है।

इससे पहले एडिडास ने वैश्विक स्तर पर रीबॉक ब्रांड का स्वामित्व एबीजी को सौंप दिया था। इस संबंध में समझौता 2022 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क का ऑथेंटिक ब्रांड ग्रुप एक ब्रांड विकास, विपणन एवं मनोरंजन कंपनी है।

दोनों कंपनियों ने कहा कि लाइसेंस संबंधी दीर्घकालीन समझौते से एबीएफआरएल को भारत और अन्य आसियान देशों में थोक, ई-कॉमर्स और रीबॉक ब्रांड के खुदरा स्टोरों के माध्यम से रीबॉक उत्पादों के वितरण एवं बिक्री का विशेष अधिकार मिलेगा।

इस सौदे के साथ देश में तेजी से बढ़ते खेल और स्पोर्ट्स वियर वर्ग में एबीएफआरएल का प्रवेश हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव