लाइव न्यूज़ :

अडाणी ट्रांसमिशन को मार्च तिमाही में 256.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह मई विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन का समेकित शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में चार गुना बढ़कर 256.55 करोड़ रुपये रहा।

अडाणी ट्रांसमिशन ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 58.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में 2,875.60 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 3,317.51 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,289.57 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 में 706.49 करोड़ का रहा था।

अडाणी पावर की आय आलोच्य वित्त वर्ष में 10,458.93 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 11,681.29 करोड़ रुपये थी।

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने कहा, ‘‘पावर और ट्रांसमिशन सेक्टर में पिछले दो दशक में जबरदस्त प्रगति हुई है। सरकार की सौभाग्या जैसी योजनाओं और नवीकरण पर जोर देने से बिजली की पहुंच में आज काफी विस्तार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव