लाइव न्यूज़ :

बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने कहा- अडाणी का 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: January 22, 2020 17:28 IST

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपने ऊर्जा क्षेत्र के लिए तय निवेश का 70 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा दक्ष प्रणालियों में करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देअरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को कहा कि उनके समूह की 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का भी लक्ष्य है।

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को कहा कि उनके समूह की 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का भी लक्ष्य है। अडाणी समूह के चेयरमैन ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा है कि अक्षय ऊर्जा का दौर उम्मीद से अधिक तेजी से उभरा है।उन्होंने लिखा है, ‘‘हमारा दृष्टिकोण 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का है। इसके बाद 2030 तक हमारा लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का है।’’ वर्ष 2019 में अडाणी समूह सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।अडाणी ने कहा, ‘‘हम 2020 तक देश की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने की ओर अग्रसर हैं। 2021 तक हम दुनिया की शीर्ष सौर ऊर्जा कंपनियों में शामिल होंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारा अक्षय ऊर्जा उत्पादन संपत्तियों का पोर्टफोलियो 2.5 गीगावॉट का है। 2.9 गीगावॉट की निर्माणाधीन क्षमता जुड़ने के बाद यह 2020 में दोगुने से अधिक हो जाएगा। उसके बाद यह तीन गुना वृद्धि के साथ 2025 तक 18 गीगावॉट होगा।’’अडाणी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपने ऊर्जा क्षेत्र के लिए तय निवेश का 70 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा दक्ष प्रणालियों में करेंगे। 

टॅग्स :गौतम अदाणी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित