लाइव न्यूज़ :

एग्री-स्टार्ट अप अगधी को 70,000 डॉलर का अनुदान

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:13 IST

Open in App

बेंगलुरु स्थित कृषि-स्टार्ट अप अगधी ने मंगलवार को कहा कि उसे अपने प्रमुख उत्पाद 'सीडविजन' के लिए 70,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 52 लाख रुपये) का बायोटेक्नोलॉजी इग्निशन ग्रांट (बीआईजी) मिला है। कंपनी ने कहा कि सीडविजन एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता या एआई) आधारित बीज फेनोटाइपिंग विधि है जो कुछ ही मिनटों में एक बीज के महत्वपूर्ण मापदंडों को वर्गीकृत करती है। अगधी ने एक बयान में कहा कि उसे ‘‘बीआईजी से उनके प्रमुख उत्पाद, सीडविजन-सीड क्लासिफायर और क्वालिटी एनालाइजर के लिए 70,000 डॉलर का अनुदान मिला है।’’ यह उत्पाद किसानों को खेती के लिए अच्छे बीज प्राप्त करने में मदद करेगा। बायोटेक्नोलॉजी इग्निशन ग्रांट (बीआईजी) बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (बीआईआरएसी) का एक प्रमुख कार्यक्रम है। बीआईआरएसी एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?