लाइव न्यूज़ :

21 राज्यों में ‘अटल इन्क्यूबेशन केंद्रों’ को 220.55 करोड़ रुपये का वितरण किया गया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:22 IST

Open in App

नागपुर, दो अक्टूबर सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग ने अटल नवोन्मेषण मिशन के तहत देश के 21 राज्यों में अटल इन्क्यूबेशन केंद्रों (एआईसी) को 220.55 करोड़ रुपये का वितरण किया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से यह तथ्य सामने आया है।

अटल इन्क्यूबेशन केंद्र नवप्रवर्तन वाली स्टार्टअप कंपनियों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।

भोपाल निवासी आशीष कोलारकर ने नीति आयोग से सूचना के अधिकार के तहत इस बारे में जानकारी मांगी थी। आरटीआई के तहत 31 अगस्त तक राज्यवार इन एआईसी को मिली मंजूरी और उनके किए गए वितरण का ब्योरा मांगा गया था।

आरटीआई के तहत दिए गए जवाब में कहा गया है कि अटल नवोन्मेषण मिशन (एआईएम) तथा नीति आयोग द्वारा 59 एआईसी का वित्तपोषण किया गया है। 31 अगस्त, 2021 तक कुल 2,324 स्टार्टअप का ‘इन्क्यूबेशन’ किया गया।

नीति आयोग ने आज की तारीख तक 21 राज्यों के इन्क्यूबेशन केंद्रों को 220.55 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

राज्यवार बात की जाए, तो कर्नाटक को 38.07 करोड़ रुपये, तमिलनाडु को 25.58 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र को 23.49 करोड़ रुपये, तेलंगाना को 21.51 करोड़ रुपये, दिल्ली को 21.68 करोड़ रुपये, गुजरात को 14.15 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 12.16 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश 12.2 करोड़ रुपये, केरल को 8.31 करोड़ रुपये, राजस्थान को 8.5 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश को 5.75 करोड़ रुपये, असम को 3.42 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ को 3.86 करोड़ रुपये, बिहार को दो करोड़ रुपये, गोवा को 1.82 करोड़ रुपये, हरियाणा को दो करोड़ रुपये, जम्मू-कश्मीर को दो करोड़ रुपये, ओडिशा को चार करोड़ रुपये, पुडुचेरी को 2.77 करोड़ रुपये, सिक्किम को 4.1 करोड़ रुपये और पंजाब को 3.1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक