लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में इंदौर सेज से 21.5 प्रतिशत बढ़ा निर्यात

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:14 IST

Open in App

इंदौर, दो अगस्त खासकर जीवनरक्षक दवाओं की मांग में उछाल से मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) से निर्यात में करीब 21.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह लगभग 3,103.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में इस बहुउत्पादीय सेज से 2,555.42 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने सोमवार को "पीटीआई-भाषा" को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया,“इस साल अप्रैल से जून के बीच इंदौर सेज से हुए निर्यात में करीब 65 फीसद भागीदारी दवाओं, खासकर जीवनरक्षक औषधियों की रही।”

उन्होंने बताया कि फिलहाल इंदौर सेज में फार्मा, पैकेजिंग सामग्री, इंजीनियरिंग, वस्त्र निर्माण और खाद्य प्रसंस्करण समेत अलग-अलग क्षेत्रों के 67 संयंत्र चल रहे हैं। इनमें से 20 इकाइयां अकेले फार्मा क्षेत्र की हैं।

यह सेज हालांकि पड़ोसी धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में स्थित है लेकिन 1,100 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में फैली इस जगह को आधिकारिक तौर पर "इंदौर सेज" के नाम से ही जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक