लाइव न्यूज़ :

देश में 2043 लोगों के पास बकाया है बैंकों का इतने लाख करोड़ रुपये, बावजूद NPA में आई कमी

By भाषा | Updated: February 5, 2019 18:04 IST

आरबीआई के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि सरकारी बैंकों का 31 मार्च 2015 तक एनपीए 2,79,016 करोड़ रुपये था जो पिछले साल 31 मार्च को बढ़कर 8,95,601 करोड़ रुपये हो गया। 

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर 2018 तक देश में बैंकों के 2043 कर्जदार ऐसे थे जिन पर सरकारी क्षेत्र के बैंकों की 25 करोड़ रुपये से अधिक की एनपीए बकाया थीं। इन कर्जदारों पर बकाया राशि की कुल मात्रा 6,84,824 करोड़ रुपये है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुये बताया कि आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक सरकारी क्षेत्र के बैंकों की दबावग्रस्त संपत्तियों में अचानक हुयी वृद्धि के कारणों में अन्य बातों के अलावा आक्रामक उधार पद्धति, इरादतन चूक या ऋण धोखाधड़ी और कुछ मामलों में भ्रष्टाचार तथा आर्थिक मंदी है। गोयल ने बताया कि संपत्ति गुणवत्ता समीक्षा (एक्यूआर) से एनपीए में बढ़ोतरी का पता चलने के बाद बैंकों द्वारा पारदर्शी पहचान के परिणामस्वरूप दबावग्रस्त खातों को एनपीए के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। इसके अलावा दबावग्रस्त ऋणों से हुयी अनुमानित हानि के आंकलन के प्रावधान करते हुये वित्तीय वर्ष 2017-18 में दबावग्रस्त ऋणों की पुनर्संरचना संबंधी सभी योजनाओं को वापस भी ले लिया गया। उन्होंने आरबीआई के आंकड़ों के हवाले से बताया कि सरकारी बैंकों का 31 मार्च 2015 तक एनपीए 2,79,016 करोड़ रुपये था जो पिछले साल 31 मार्च को बढ़कर 8,95,601 करोड़ रुपये हो गया। एनपीए की वसूली और भुगतान के लिये शुरु की गयी समाधान योजना के परिणामस्वरूप यह घटकर 8,64,433 करोड़ रुपये रह गया। 

टॅग्स :अरुण जेटलीपीयूष गोयलगैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम