लाइव न्यूज़ :

हावड़ा में दो साल में 10,480 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, एक लाख रोजगार पैदा होंगे: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:05 IST

Open in App

हावड़ा (पश्चिम बंगाल), 18 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार अगले दो साल में हावड़ा जिले में 10,480 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद कर रही है, जिससे एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

जिले में एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि अगले दो साल में हावड़ा में 882 नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले दो साल में हावड़ा जिले में 10,480 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। जिले में लगभग 882 नई परियोजनाएं और औद्योगिक पार्क आएंगे, जिससे 1,16,000 से अधिक रोजगार पैदा होंगे।’’

बनर्जी ने उद्योगपतियों से अन्य राज्यों से श्रमिकों को लाने के बजाय स्थानीय लोगों की भर्ती करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि दूसरे राज्यों के लोग यहां नौकरी की तलाश में आते हैं। हम शांति और सद्भाव से रहते हैं। लेकिन मैं आप सभी (उद्योगपतियों) से आगामी परियोजनाओं के लिए स्थानीय लोगों की भर्ती करने का अनुरोध करूंगी।’’

बनर्जी ने जिला प्राधिकरण और भूमि विभाग को भूमि संबंधी मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव