आर्टिकल 370 हटने के छह महीने बाद जायरा वसीम ने तोड़ी चुप्पी, लिखा-कश्मीरी उम्मीद और कुंठा के बीच...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 4, 2020 03:35 PM2020-02-04T15:35:51+5:302020-02-04T15:35:51+5:30

जायरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए हैं। जायरा को पोस्ट इस कारण से भी सुर्खियों में आ गया है

zaira wasim on kashmir situation after article 370 | आर्टिकल 370 हटने के छह महीने बाद जायरा वसीम ने तोड़ी चुप्पी, लिखा-कश्मीरी उम्मीद और कुंठा के बीच...

आर्टिकल 370 हटने के छह महीने बाद जायरा वसीम ने तोड़ी चुप्पी, लिखा-कश्मीरी उम्मीद और कुंठा के बीच...

Highlights कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटे छह महीने से ज्यादा को समय हो चुका है।जिस समय आर्टिकल जम्मू कश्मीर से हटा था, उस समय विपक्ष ने जमकर इस पर हंगामा किया था

कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटे छह महीने से ज्यादा को समय हो चुका है। जिस समय आर्टिकल जम्मू कश्मीर से हटा था, उस समय विपक्ष ने जमकर इस पर हंगामा किया था। इस पर बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी थी। अब आर्टिकल 370 के हटने के 6 महीने बाद एक्स एक्ट्रेस जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

जायरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।  इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए हैं।  जायरा को पोस्ट इस कारण से भी सुर्खियों में आ गया है क्योंकि वह खुद कश्मीर की ही रहने वाली हैं और अब वह बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं।

जायरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि कश्मीरी लगातार उम्मीद और कुंठा के बीच जूझ रहे हैं। निराशा और दुख की जगह शांति का झूठ फैलाया जा रहा है। कश्मीरियों की आजादी पर कोई भी पाबंदी लगा सकता है। हमें ऐसे हालात में क्यों रखा जा रहा है जहां हम पर पाबंदियां हैं और हमें हुक्म दिया जा रहा है।


जायरा ने आगे लिखा है कि आखिर हमारी आवाज को दबा देना इतना आसान क्यों हैं? हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाना इतना आसान क्यों है? हमें अपनी बात कहने और विचार रखने की आजादी क्यों नहीं है? हमारे विचारों को सुने बिना ही उन्हें बुरी तरह खारिज कर दिया जा रहा है। हम बिना किसी डर और चिंता के आम लोगों की तरह क्यों नहीं जी सकते?

क्यों किसी भी कश्मीरी की जिंदगी मुश्किलों, पाबंदियों और परेशानियों में गुजरती है, इसे इतना आम क्यों बना दिया गया है? ऐसे हजारों सवाल हमारे जहन में उठते हैं। सरकार इन सवालों का जवाब तो दूर इन्हें सुनना भी नहीं चाहती। हमारी शंकाओं और अटकलों पर विराम लगाने की थोड़ी भी कोशिश नहीं करती।

मीडिया ने जो यहां के हालात के बारे एक धुंधली तस्वीर बताई है, उस पर यकीन न करें, सवाल पूछें, हमारी आवाज को चुप करा दिया गया है... और कब तक। हममें से कोई भी वास्तव में नहीं जानता है। 

370 कश्मीर से जिस समय हटी थी उस वक्त भी जायरा वसीम ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की थी। उन्होंने ट्वीट करके अपनी बात कही थी। जायरा ने दंगल फिल्म ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था।

Web Title: zaira wasim on kashmir situation after article 370

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे